अमृतसर: 21 मार्च ( एस के राय ) थाना जी.आर.पीी. पुलिस द्वारा धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करते हुए सर्वत्त के कल्याण हेतु थाना जी.आर.पीी. अमृतसर में दिनांक 19 मार्च 2026 को श्री अखंड पाठ साहिब जी का आरंभ करवाया गया था। उक्त अखंड पाठ का आज, दिनांक 21 मार्च 2026 को विधिवत् भोग संपन्न हुआ। इस अवसर पर रागी जत्थे द्वारा रसभरी कीर्तन का आयोजन किया गया। भाई शरणजीत सिंह बटाला ने उपस्थित श्रद्धालुओं को नाम सिमरन का अभ्यास करवाकर गुरु महाराज के चरणों में आरूढ़ किया।
कार्यक्रम में डी.एस.पीी. अमरविंदर सिंह, मुख्य अधिकारी सुखविंदर सिंह सरां, मुनशी प्रशोत्तम कुमार सहित समस्त पंजाब पुलिस अधिकारीगण एवं कार्मिकों ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाई तथा सर्वत्त के भले की अरदास की।
तत्पश्चात् गुरु का प्रसाद रूपी लंगर अटूट परंपरा अनुसार वितरित किया गया। सेवादारों द्वारा धार्मिक सेवाएं पूर्ण निष्ठा से निभाई गईं। थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह सरां ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी थाना जी.आर.पीी. रेलवे द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया गया, जिसमें सम्पूर्ण कार्मिकों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि हमें सर्वप्रथम गुरुओं द्वारा प्रतिपादित मार्ग पर दृढ़तापूर्वक अग्रसर होना चाहिए।








